विद्यार्थियों को विज्ञान के रहस्य से कराएं परिचित

जागरण संवाददाता बोकारो दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:52 PM (IST)
विद्यार्थियों को विज्ञान के रहस्य से कराएं परिचित
विद्यार्थियों को विज्ञान के रहस्य से कराएं परिचित

जागरण संवाददाता, बोकारो:

दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। सृजा रेबेका ने ईश्वर की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रमुख शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से मानव ने विकास की राह तय की। विद्यार्थियों को विज्ञान के रहस्य से परिचित कराना चाहिए। इसलिए इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। साथ ही विविध कार्यक्रम के माध्यम से इनकी प्रतिभा को तराशा जा रहा है। बीएचयू की डॉ. चंदना बसु ने विद्यार्थियों को त्वचा से संबंधित जानकारी प्रदान की। कहा कि त्वचा का रंग मेलेनिन नामक पिग्मेंट द्वारा निर्धारित होता है। जो त्वचा के विशेष कोशिकाओं द्वारा उत्पादित होते हैं। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद, निरुपमा राय व रानी बसंती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी