पर्यावरण को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी

बोकारो मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में व‌र्ल्ड अर्थ डे सप्ताह मनाया गया। प्राचार्य श्रीला लाल ने काय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:56 PM (IST)
पर्यावरण को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी
पर्यावरण को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी

बोकारो : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में व‌र्ल्ड अर्थ डे सप्ताह मनाया गया। प्राचार्य श्रीला लाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कल-कारखाने व शहरों का दूषित जल नदियों में प्रवाहित किया जा रहा है। इससे नदियों का जल प्रदूषित हो रहा है। कारखाने एवं वाहनों के धुएं से वायु प्रदूषित हो रहा है। वाहनों के शोर से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए। हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस दौरान विद्याíथयों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्याíथयों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित चित्र बनाए। आकर्षक चित्रकारी करनेवाले विद्याíथयों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सुनील शंकर सुधाकर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी