तेनु डैम के भी अब बंद कर दिए गए दो गेट

बेरमो तेनु डैम के खोले गए छह रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) में दो फाटक को रविवार को ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:50 PM (IST)
तेनु डैम के भी अब बंद कर दिए गए दो गेट
तेनु डैम के भी अब बंद कर दिए गए दो गेट

बेरमो : तेनु डैम के खोले गए छह रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) में दो फाटक को रविवार को बंद कर दिया गया। शुक्रवार की शाम को जब डैम के जलाशय में लगभग 853 फीट पानी जमा हो जाने पर कुल छह गेट खोल दिए गए थे। तब प्रति सेकंड 44180 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में प्रवाहित किया जा रहा था। वहीं, शुक्रवार की शाम से शनिवार सुबह तक भी वर्षा होने पर डैम से पानी छोड़े जाने की गति बढ़ाकर एक लाख 8141 क्यूसेक कर दी गई थी, तब इस डैम से जुड़ी दामोदर नदी उफन गई थी। इस कारण दामोदर नदी तट के कई निकटवर्ती इलाके में पानी प्रवेश कर जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिलहाल तेनु डैम के चार रेडियल गेट से 48100 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में प्रवाहित किया जा रहा, जिससे इस नदी का उफान पूर्व की अपेक्षा अब कुछ कम हो गया है और जलधारा भी सिमटने लगी है।

बांध प्रमंडल तेनुघाट के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल तेनु डैम के जलाशय में 858.70 फीट पानी है। जलाशय के जलस्तर में और कमी आने पर एक-एक कर डैम के अन्य गेट भी बंद करा दिए जाएंगे। इस डैम के जलाशय में 882 फीट पानी जमा हो जाना खतरनाक माना जाता है। इसलिए अधिक से अधिक 852 फीट ही पानी स्टोरेज किया जाता है। उससे अधिक पानी जमा हो जाने पर डैम के गेट को खोलना पड़ता है। तेनु डैम में कुल 18 गेट हैं। उनमें 10 रेडियल और आठ अंडर सुलिइस गेट यानी नीचे के फाटक शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी