ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र की उन्नति में करें योगदान

बोकारो: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास में विदायी समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 08:41 PM (IST)
ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र की उन्नति में करें योगदान
ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र की उन्नति में करें योगदान

बोकारो: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास में विदायी समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम एवं शिक्षा का मुख्य मकसद सभ्य समाज का निर्माण है। छात्र ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र की समृद्धि एवं समाज के उत्थान में योगदान करें। जीवन में सफलता का परचम लहराएं। इससे समाज को स्वरुप निखरेगा। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आर्ची श्री को स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर, प्रशांत कुमार तिवारी को मिस्टर क्रिसेंट, मौसम चौरसिया को बेस्ट कॉमेडियन, विजय डे को एकेडमिक परफॉर्मर, शकुंतला को बेस्ट डांसर, सूरज कुमार मोस्ट डिसीप¨लड, रोहित कुमार को बेस्ट आपरेटर, पूनम कुमारी को बेस्ट ¨सगर, मानिक चंद्र महतो को बेस्ट स्पो‌र्ट्स पर्सन का अवार्ड दिया गया।

मौके पर विजय कुमार ठाकुर, सत्या, अंजू ठाकुर, अशोक कुमार, रवीन्द्र कुमार, रमा पाठक, आयुष कुमार ठाकुर, अंकित कुमार डे, पूजा कुमारी, रोहित कुमार, राहुल गोराईं, आयुष कुमार, अनिकेत कुमार गुप्ता, आदित्य डे, मिथिलेश मंडल, सूरज कुमार, निशांत कुमार शर्मा, सौरव ¨सह, पूनम कुमारी, उदित नारायण, सोनाली मौर्य, राहुल कुमार भगत, आकाश कुमार साहु आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी