Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: कश्मीर में हर बूथ मजबूत करने में जुटी भाजपा, नेताओं ने डाला घाटी में डेरा

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 05:09 AM (IST)

    प्रदेश भाजपा की कश्मीर में जिला इकाईयों से बैठक कर बनाएंगे गर्मियों के महीने में कश्मीर में पार्टी गतिविधियों को तेजी देने की रणनी बनाई है। ऐसे में रव ...और पढ़ें

    Hero Image
    कश्मीर में हर बूथ मजबूत करने में जुटी भाजपा, नेताओं ने डाला घाटी में डेरा

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में अपना बलबूते पर सरकार बनाने का लक्ष्य तय करने वाली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, कश्मीर संभाग में अपने हर बूथ को मजबूत करने की दिशा में अभियान चला रही है। पार्टी ने पहले चरण में कश्मीर के साढ़े पांच हजार बूथ में से एक हजार बूथ पर मजबूत होने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में इस समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना कश्मीर में डेरा डाले हुए हैं। वह श्रीनगर जिले के बाद इस समय कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रह हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान वह जनसभाओं को संबोधित करने के साथ पार्टी की जिला इकाइयों से बैठकें कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा की कश्मीर में जिला इकाईयों से बैठक कर बनाएंगे गर्मियों के महीने में कश्मीर में पार्टी गतिविधियों को तेजी देने की रणनी बनाई है। ऐसे में रविन्द्र रैना के बाद अब संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कश्मीर जाने की तैयारी कर ली है। कौल 24 मार्च से 30 मार्च तक कश्मीर में डेरा डालकर चल रहे पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान को तेजी देंगे।

    इसके साथ वह विधानसभा स्तर पर बैठकें कर कश्मीर में बूथ पर मजबूत होकर विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारियों को तेजी देंगे। पहले चरण में एक हजार बूथ पर मजबूत होने के लिए बूथ स्तरीय कमेटियां बनाई जानी हैं। रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कश्मीर में भाजपा को लोगों को पूरा समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थन की बदौलत पार्टी विधानसभा चुनाव जीत जम्मू कश्मीर में अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी।

    श्रीनगर के बटमालू व करनाह में हुई रैलियों में लोगों की भीड़ का उमड़ना इस बात का सबूत है कि कश्मीर में भाजपा के पैर पक्के हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जमीनी सतह पर काम कर लोगों का विश्वास हासिल किया है। कश्मीर के लोग उन्हें गुमराह करते हुए कश्मीर केंद्रित दलों के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। अब सड़कों, बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा क्षेत्र, पेयजल आपूर्ति, नियमित बिजली सप्लाई से लोगों की उम्मीदें पूरी की जा रही है। प्रदेश में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से भ्रष्टाचार व भाइ भतीजाबाद के दौर को खत्म किया गया है।