IND vs ENG Hockey Live Streaming: स्पेन के बाद इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Hockey World Cup 2023 India vs England today match Live streaming भारतीय टीम का हॉकी विश्‍व कप 2023 में शानदार आगाज हुआ है। पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत का अभियान जारी रखना चाहेगा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 15 Jan 2023 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2023 03:33 PM (IST)
IND vs ENG Hockey Live Streaming: स्पेन के बाद इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
हॉकी विश्व कप 2023, hockey world cup 2023

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। India vs England Hockey Live Streaming भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह मजबूत करने को देखेगी। मैच भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। मेजबान टीम पिछले संस्‍करण की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी और इसकी शुरुआत भी उसी अंदाज से की है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया। वहीं, इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 के अंतर से अपने पहले मुकाबले में पटखनी दी थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच 2023 हॉकी विश्‍व कप का मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच 2023 हॉकी विश्‍व कप का मैच रविवार यानी 15 जनवरी को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच?

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला रोउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मुकाबला भारतीय समयानुसा शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की बेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप 2023 के पहले दिन हुए चार मुकाबले, यहां देखें किसने किसको दी मात

यह भी पढ़ें- IND vs ESP: भारत की हॉकी विश्‍व कप में धमाकेदार शुरुआत, 'हरमनप्रीत ब्रिगेड' ने रचा इतिहास

chat bot
आपका साथी