विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप 2023 के पहले दिन हुए चार मुकाबले, यहां देखें किसने किसको दी मात

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 14 Jan 2023 12:14 AM (IST)

ओडिशा में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हो गई है। 13 जनवरी को हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में चार मैच ...और पढ़ें

Hockey World Cup 2023, हॉकी विश्व कप 2023
Hockey World Cup 2023, हॉकी विश्व कप 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ओडिशा में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हो गई है। 13 जनवरी को हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में चार मैच खेले गए। पहले मैच में जहां, अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को मात दी। तीसरे मैच में वेल्स के खिलाफ इंग्लैंड ने आसान जीत हासिल की। वहीं, आखिरी मैच मैच में भारत ने स्पेन को हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया है।

कड़े मुकाबले में अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात

पूर्व ओलिंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप के पूल ए के कड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया। पहले दो क्वार्टर में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर दिखी। रियो ओलिंपिक चैंपियन रहे अर्जेंटीना के लिए पहला गोल 42वें मिनट में कैसाला मैको ने किया। गोल होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी पलटवार किए, लेकिन अंतिम समय तक गोल नहीं दाग सके। एक गोल से पिछड़ने के बाद द. अफ्रीकी खिलाड़ियों ने वापसी के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंदा

विश्व की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से रौंद दिया। भुवनेश्वर में हुए मुकाबले में 12वें नबंर की टीम फ्रांस को कंगारुओं ने बुरी तरह हराया। पूरे मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम उनपर हावी रही। आस्ट्रेलिया की ओर से टाम क्रैग ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने आठवें, 31वें और 44वें मिनट में गोल कर फ्रांस की टीम की कमर तोड़ दी। जेरेमी हेवार्ड ने भी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीनों गोल पेनाल्टी कार्नर से किए। फ्लिन ओगिल्वी व टाम विखम ने एक-एक गोल किए।

वेल्स के विरुद्ध इंग्लैंड की आसान जीत

हॉकी विश्व कप के ग्रुप डी में इंग्लैंड ने वेल्स की टीम को 5-0 से आसान शिकस्त दी। हालांकि, वेल्स की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन अनुभव की कमी साफ दिखी। मैदान में उतरते ही इंग्लैंड की टीम ने तहलका मचाना शुरू कर दिया।

भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत

भारतीय टीम ने शुक्रवार को हॉकी विश्‍व कप 2023 में धमाकेदार शुरुआत की और स्‍पेन को 2-0 से मात दी। भारत की तरफ से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने पहले हाफ में गोल दागे। भारत ने मैच में पहला गोल दागते ही हॉकी विश्‍व कप में इतिहास रच दिया। भारत ने हॉकी विश्व कप में 200 गोल करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई।