बहडाला-सुनेहरा-बराना सड़क पर खर्च होंगे 2.84 लाख : सत्ती

मैहतपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के बहडाला से सुनेहरा होते हुए बराना तक सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क पर 2 करोड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 07:41 PM (IST)
बहडाला-सुनेहरा-बराना सड़क 
पर खर्च होंगे 2.84 लाख : सत्ती
बहडाला-सुनेहरा-बराना सड़क पर खर्च होंगे 2.84 लाख : सत्ती

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को बहडाला-सुनेहरा-बराना सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर दो करोड़ 84 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। ऊना के विकास में रोड़े अटकाने वाले लोग अब यह समझ लें कि उनकी अब एक भी चलने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के विकास का जिम्मा अपने मजबूत कंधों पर उठाया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। अपनी सरकारों के समय में अपने-अपने विभागों में बुरी तरफ फेल रहे लोग अब भाजपा सरकार को केंद्र से योजनाएं और पैकेज लाने के सुझाव दे रहे हैं। जबकि अपने समय में विकास के नाम पर खर्च किए गए जनता के पैसे का हिसाब आज तक नहीं दे पाए और न ही यह बता सके कि उस खर्च किए पैसे से प्रदेश को क्या लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विकास के नाम पर मुंह खोलकर अपनी फजीहत न ही करवाएं। उन्होंने पांच साल तक हिमाचल को एक भी कदम आगे नहीं बढ़ने दिया, उल्टा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल को पांच दर्जन से अधिक क्षेत्रों में दिलाए पहले स्थान को भी खो बैठे। सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन के अछ्वुत तालमेल से प्रदेश को विकास के शिखर की ओर ले जाने का काम किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार भी हर कदम पर इन प्रयासों को दिल खोल का मदद दे रही है। पूर्व यूपीए सरकार से प्रदेश के लिए फूटी कौड़ी तक न ला पाने वाले नेताओं को मान लेना चाहिए कि अब भाजपा सरकार के अथाह विकास कार्याें के कारण कांग्रेस रेस में काफी पिछड़ चुकी है।

chat bot
आपका साथी