दौलतपुर चौक से चंडीगढ़ होते हुए अंबाला के लिए ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दी हरी झंडी Una News

दौलतपुर से चलकर चंडीगढ़ के रास्ते अंबाला पहुंचने वाली ट्रेन का शुभारंभ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2019 12:40 PM (IST)
दौलतपुर चौक से चंडीगढ़ होते हुए अंबाला के लिए ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दी हरी झंडी Una News
दौलतपुर चौक से चंडीगढ़ होते हुए अंबाला के लिए ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दी हरी झंडी Una News

ऊना, जेएनएन। अनुराग ठाकुर ने मंत्री बनते ही अपने संसदीय क्षेत्र के तहत दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन को एक नया तोहफा दिया है। दौलतपुर से चलकर चंडीगढ़ के रास्ते अंबाला पहुंचने वाली ट्रेन का शुभारंभ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। इस मौके पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने दौलतपुर प्लेटफार्म से रेलगाड़ी को रवाना किया। अनुराग ठाकुर ने संबोधन करते हुए कहा इस गाड़ी के शुरू होने से इस क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर ने केंद्रीय राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्‍होंने कहा पीजीआइ चंडीगढ़ जाने के लिए यह ट्रेन बहुत बड़ी सुविधा के रूप में देखी जा रही है, जिसका फायदा गगरेट के साथ-साथ चिंतपूर्णी और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे के ADRM करण सिंह के समक्ष दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग काउंटर खोलने की मांग रखी, जिस पर अनुराग ठाकुर ने आश्वस्त किया जल्द ही स्टेशन पर बुकिंग काउंटर भी खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, परितोष गौतम, जीवन शर्मा, नरेश विज के साथ उत्तरी रेलवे परामर्श समिति सदस्य सुमित शर्मा भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी