लाडली रक्षक संस्था ने छात्राओं में भरा जोश

लाडली रक्षक संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल और सदस्य रितु सिंह ने घनारी के सरकारी स्कूल के छात्रों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:01 PM (IST)
लाडली रक्षक संस्था ने छात्राओं में भरा जोश
लाडली रक्षक संस्था ने छात्राओं में भरा जोश

संवाद सहयोगी, गगरेट : लाडली रक्षक संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल और सदस्य रितु सिंह ने घनारी के सरकारी स्कूल के छात्रों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। नशे से दूर रहने, हर लड़की का सम्मान करने और सुरक्षा देने का आह्वान किया। संस्था की सदस्य महिलाओं ने बताया कि कैसे असमाजिक तत्वों से निपटा जा सकता है। कहा किशोरियों को हमेशा एक-दूसरे के साथ एकजुटता के साथ रहना चाहिए। शोषण के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए।  घरेलू हिसा या छेड़खानी जैसी कोई भी समस्याएं होने पर या किसी कारणवश पुलिस तक उनकी शिकायत न पहुंच सके तो इसके लिए रेखा जम्वाल ने अपना फोन नंबर भी दिया ताकि लाडली रक्षक संस्था किशोरियों के लिए हरसंभव सुरक्षा प्रदान करवा सके। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी शर्मा और समस्त स्कूल स्टाफ, शहीद भगत सिंह क्लब से शम्मी कुमार और उनकी टीम, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी