महंगाई कम न हुई तो सेवादल छेड़ेगी आंदोलन

कांग्रेस सेवा दल ने महंगाई सहित पेट्रोल एवं डीजल की प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन ऊना मुख्यालय पर किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 06:13 AM (IST)
महंगाई कम न हुई तो सेवादल छेड़ेगी आंदोलन
महंगाई कम न हुई तो सेवादल छेड़ेगी आंदोलन

संवाद सहयोगी, ऊना : कांग्रेस सेवा दल ने महंगाई सहित पेट्रोल एवं डीजल की प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन ऊना मुख्यालय पर किया। इस मौके पर पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों को कम करने के लिए राष्ट्रपति को उपायुक्त संदीप कुमार के माध्यम से एक हस्ताक्षरित ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में तेल की मूल्य वृद्धि वापस लेने का अनुरोध किया गया। साथ चेतावनी दी गई कि अगर महंगाई कम न की गई तो सेवादल जन आंदोलन छेड़ेगी। सेवादल के जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के समय में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने की सहित बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिता व्यक्त की। मौके पर सेवादल महिला जिलाध्यक्ष परमजीत कौर, प्रदेश सचिव आत्माराम, सोहराब कालिया, बलराज कालिया, इनायत अली, हरबंस लाल, राणो देवी, आशा देवी, सोमा देवी, रक्षा देवी, बलजीत कौर, अंजना देवी, मधुबाला, सुखजिद्र सिंह, करतार चंद, अशोक कुमार व सुभाष चंद आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी