खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने तोड़ा दम

आग में जलकर बुरी तरह से झुलस चुके नैहरी खालसा गांव के राकेश कुमार की बुधवार दोपहर को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित राकेश पिछले करीब तीन दिनों से अस्पताल में जिदगी और मौत के बीच झूल रहा था। मामले की सुचना मिलने पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 May 2019 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 08:24 AM (IST)
खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने तोड़ा दम
खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, अम्ब : आग में झुलसे नैहरी खालसा गांव के व्यक्ति की बुधवार दोपहर को पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। राकेश पिछले करीब तीन दिन से अस्पताल में जिदगी और मौत के बीच झूल रहा था। पुलिस ने सूचना पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नैहरी खालसा गांव का राकेश कुमार नौकरी छूटने पर मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने रविवार देर शाम को मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली थी। सिविल अस्पताल अम्ब से उसे ऊना और फिर ऊना से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। राकेश बुरी तरह से झुलस गया था और पुलिस उसका बयान नहीं ले पाई थी। बहरहाल पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान के दर्ज किए थे।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति राकेश चंडीगढ़ में नौकरी करते थे। किन्ही कारणों से उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद वह अम्ब के मुबारिकपुर रोड़ पर किसी के पास काम करने लगे। यह काम भी उनके हाथ से चला गया। इसलिए वह परेशान रहते थे। रविवार देर शाम घर आकर बोले कि मैं बहुत परेशान हूं और अपने कमरे में चले गए। वह बाथरूम में नहा रही थी। पति का चिल्लाना सुनकर बाहर आई। देखा कि घर के पिछली तरफ उनके पति ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया कि पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए टीम भेज दी है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी