ठगी करने वाली कंपनी का मुख्य सरगना मोहित गिरफ्तार

Arrested in Fraud Case. पुलिस ने ठगी करने वाली कंपनी का मुख्य सरगना मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 05:43 PM (IST)
ठगी करने वाली कंपनी का मुख्य सरगना मोहित गिरफ्तार
ठगी करने वाली कंपनी का मुख्य सरगना मोहित गिरफ्तार

ऊना, जेएनएन। पुलिस ने ऊना के बहुचर्चित इंडिया एडवरटाइजिंग सर्विस कंपनी के नाम से एसएमएस भेजो पैसा कमाओ सेवा के बहाने लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी का मुख्य सरगना मोहित को काबू किया गया है। इस मामले में दो लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। मुख्य आरोपित को करनाल हरियाणा से हिरासत में लिया गया है। ये आरोपित अपने पास हरियाणा नंबर की फार्च्यूनर गाड़ी लेकर घूमता था।

इसकी गाड़ी पर हरियाणा के विधायक का स्टीकर लगा होता था और वीआइपी पास लगा रहता था। सबको प्रभावित करने के लिए इस व्यक्ति ने ये स्टिकर फर्जीवाड़ा करने के लिए इस्तेमाल करने के लिए लगाए थे। मुख्य आरोपित इससे पहले ऐसी कंपनी बनाकर कई राज्यों में लोगों से ठगी कर चुका था। उसके खिलाफ वहां मामले चल रहे थे। ऊना में कुछ महीनों में लोगों ने इसकी कंपनी में करोड़ों रुपये लगा दिए थे।

अचानक ये व्यक्ति रातों रात करोड़ों की राशि लेकर रफू चक्कर हो गया था। कई महिलाओं ने पैसा कमाने के चक्कर में अपने लाखों रुपये के आभूषण तक बेचकर कंपनी की सदस्यता ले रखी थी। अब यह आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए अरसे से अग्रिम जमानत लेने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को करनाल से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में एक ही रात में हजारों लोग कंगाल हो गए थे। 

chat bot
आपका साथी