कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल व ओनली प्रियंका : अमित शाह

Amit shah in una: भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में ऊना के इंदिरा स्टेडियम में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 12:35 PM (IST)
कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल व ओनली प्रियंका : अमित शाह
कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल व ओनली प्रियंका : अमित शाह

ऊना, जेएनएन। भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सोमवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाने जाते हैं, राहुल बाबा मेरे नेता को जितनी गाली देनी है दे दो, लेकिन कान खोल कर सुन लो, अगर भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नही बख्शेगी, इसकी जगह सलाखों के पीछे है। 

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि पांच साल कांग्रेस की सरकार देखी है, राजा रानियों की सरकार थी। अब भाजपा की सरकार बनी तो यह जनता की सरकार है। कांग्रेस सरकार 70 साल तक गरीबी हटाओ का नारा लेकर चले। मैं पूछना चाहता हूं, आज भी हमें गरीबी दूर करनी पडती है तो आप बताओ चार पीढि़यों ने क्‍या किया।

अमित शाह ने कहा मोदी ने वन रैंक वन पेंशन दी। हमने सैनिकों को दिया और उन्‍होंने अपने परिवार को दिया। हर साल आठ हजार करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है। कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल व ओनली प्रियंका है।

जितना मर्जी गठबंधन कर लो, हम तो कार्यकर्ता से जीतेंगे। बहनजी कहती हैं मजबूर सरकार चाहिए। लेकिन मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए, जो पाकिस्‍तान के दांत खटटे कर दे। राफेल डील ने देश को मजबूत किया है। सु्प्रीम कोर्ट ने क्‍लीन चिट दी फिर भी विरोधी बोले जा रहे हैं। चौकीदार घोटालों को उजागर कर रहा है। देशवासी डीलरों वाली सरकार नहीं चाहते।

पन्‍ने पर 70 फीसद का बहुमत ही भाजपा को जिताने के लिए सार्थक होगा। आपसे चार सीट की अपेक्षा नहीं है। यहां से आंधी खड़ी करिये जो हिमाचल से दिल्‍ली तक पहुंचे। ऐसी आंधी ला‍इए कि बीच में काेई पांव खड़ा न कर सके। 2019 में पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनने जा रही है। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अथाह विकास करवाया।

पन्‍ना प्रमुखों ने लहराए पन्‍ने

अमित शाह के आहवान पर रैली मैदान में मौजूद पन्‍ना प्रमुखों ने पन्‍ने लहरा कर शक्‍ित प्रदर्शन किया। शाह ने पार्टी के प्रदेश आलाकमान को बधाई दी कि हर पन्‍ना पर प्रमुख कार्यरत है।

देश को मोदी की आवश्‍यकता, लेकिन हिमाचल को और ज्‍यादा : जयराम

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवश्‍यकता, लेकिन हिमाचल को और ज्‍यादा जरूरत है। पन्‍ना प्रमुख तीस वोट पार्टी को दिलाने में जुट जाएं। हम चारों सीटें जीतकर मोदी को देंगे, ताकि केंद्र में मोदी दोबारा सत्‍ता संभालें।

दुख है चार सीटें हैं, यदि पांच और होती तब भी भाजपा जीतती : शांता
कांगड़ा-चंबा से सांसद शांता कुमार ने ऊना में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा भाषण करने नहीं आया हूं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने आया हूं। 2014 से पहले हमारी केंद्र में सरकार नहीं थी, शिमला में हमारी सरकार नहीं थी, जयराम हमारे मुख्यमंत्री नहीं थे, कार्यकर्ताओं की बदौलत ही दोनों जगह हमारी सरकार बनी। दुख है कि चार सीटें हैं, अगर चार पांच और होती तब भी भाजपा जीतती। विपक्ष टुकड़ों में हमारा मुकाबला कर रहा है।

पन्ना जीता तो चुनाव जीता : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने संबोधन में कहा कि काम हुआ है। हर मतदाता को मार्क करना है। कौन विरोधी है और कौन न्यूट्रल है। हर मतदाता को अपने साथ जोडऩा है। अगर आप आज इस सम्मेलन में शरीक होने के लिए इतनी दूर से यहां पहुंच सकते हैं तो अपने क्षेत्र में 30 लोगों को जोडऩा कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा मैं उसी तरह काम करूंगा, जैसे मोदी काम कर रहे हैं। अगर अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी के नाम से चुनाव जीत सकते हैं तो देश के सांसद चुनाव क्यों नहीं जीत सकते।

फरवरी में होगा कांगड़ा का सम्‍मेलन :  सत्‍ती

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सिंह सत्‍ती ने कहा कांगड़ा में पन्‍ना प्रमुख सम्‍मेलन फरवरी में किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे व चुनावी टिप्‍स देंगे। सत्‍ती ने कहा कार्यकर्ता मैदान में जुटे हैं व चारों सीटें भाजपा ही जीतेगी।

दो घंटे देरी से पहुंचे अमित शाह
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करीब 11 बजे पुलिस लाइन स्थित मैदान में हेलीकॉप्टर से ऊना पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सके। वह तय समय से करीब दो घंटे लेट थे। सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्​देनजर दस रिजर्व बटालियन के जवानों समेत करीब 400 पुलिस जवान सम्मेलन स्थल व शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश रहा।

chat bot
आपका साथी