नई शिक्षा नीति की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विनोद की प्रविष्टि श्रेष्ठ

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:09 PM (IST)
नई शिक्षा नीति की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विनोद की प्रविष्टि श्रेष्ठ
नई शिक्षा नीति की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विनोद की प्रविष्टि श्रेष्ठ

संवाद सहयोगी, सोलन : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। वीरवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें हमीरपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के विनोद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। राजकीय उच्च विद्यालय औट मंडी से हरीश ठाकुर ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक चौड़ू हमीरपुर के सुरेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता पांच से 30 सितंबर तक स्कूल स्तर पर चली, जिसमें 22153 शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में से खंडस्तर के लिए 2253 शिक्षकों की प्रविष्टियों को चुना गया। खंडस्तर पर हुए मूल्यांकन से 953 प्रविष्टियों को जिलास्तर पर चुना गया। शिव कुमार ने बताया कि जिल स्तर पर 953 प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक से 12 अक्टूबर तक किया गया, जिसमें प्रत्येक जिला से 10 प्रविष्टियों को चुन कर 120 प्रविष्टियों को राज्यस्तर पर भेजा गया। राज्यस्तर पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन 19 से 21 अक्टूबर तक चला। राज्यस्तर पर हुए मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षा विभाग से प्रो. कुलदीप कटोच व डा. सुरेंद्र शर्मा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन से वीना ठाकुर व देवेंद्र शर्मा रहे। शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति के प्रचार और लोगों को जागरूक करने से संबंधित पोस्टर और वीडियो बनाए हैं।

-------

राज्यस्तर पर 10 प्रविष्टियां चुनी

नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सुरेंद्र सिंह सिरमौर, निखिल चौधरी कांगड़ा, नरेंद्र सिंह देवना थंगा सिरमौर, राजदूत जांबाज कांगड़ा, संदीप शिमला, कल्पना शिमला आदि 10 शिक्षकों की प्रविष्टियां श्रेष्ठ चुनी गई हैं।

श्रेष्ठ रही 10 प्रविष्टियां मूल्याकंन के लिए एनसीईआरटी दिल्ली भेजी जाएंगी। एससीईआरटी सोलन की प्राचार्य डा. नीलम कौशिक व राज्य नोडल अधिकारी शिव कुमार शर्मा ने शिक्षकों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी