नवविवाहिता ने प्रेमी संग निगला जहर, दोनों की मौत

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक नवविवाहिता ने युवक संग जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 11:02 PM (IST)
नवविवाहिता ने प्रेमी संग निगला जहर, दोनों की मौत
नवविवाहिता ने प्रेमी संग निगला जहर, दोनों की मौत

संवाद सूत्र, नालागढ़ : पुलिस थाना नालागढ़ के तहत नवविवाहिता ने युवक संग जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घटना मंगलवार दिन को नालागढ़ के खड़ूनी गांव में हुई। महिला की पहचान आशा देवी (20) पत्नी राजकुमार निवासी सापौल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश व युवक की पहचान कार्तिक (21) निवासी रामनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। महिला यहां पति के साथ रहती थी।

मंगलवार को आशा कमरे में अकेली थी। इस दौरान कार्तिक उसके कमरे में आया, जहां दोनों ने जहर निगल लिया। इसका पता जब लोगों को लगा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला व युवक को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले गई। आशा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक की सांसें पीजीआइ पहुंचने से पहले थम गई। कार्यकारी थाना प्रभारी नालागढ़ ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी