दाड़लाघाट में देव यात्रा निकाली

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : सोलन जिला ट्रक ऑपरे‌र्ट्स सह परिवहन सभा दाड़लाघाट व अर्की तहसील ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 06:32 PM (IST)
दाड़लाघाट में देव यात्रा निकाली
दाड़लाघाट में देव यात्रा निकाली

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : सोलन जिला ट्रक ऑपरे‌र्ट्स सह परिवहन सभा दाड़लाघाट व अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर की ओर से दाड़लाघाट में देव यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल ने भाग लिया। एसडीटीओ प्रधान रत्‍‌न मिश्रा ने बताया कि ये कार्यक्रम समस्त ट्रांसपोर्टरों केसहयोग से 24 वर्षो से हो रहा है। इसमें 15 से 20 देवताओं का आगमन होता है। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 12 देवताओं ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इनमें बाड़ू बाड़ा दाड़लाघाट, मा भीमाकाली कड़ारघाट, शिवगण कोटला, देव मंढोड कराडाघाट, मंढोड तवारु, देव शाठका जनिया(धामी) मंढोड डठयोग, धामी, संघोई, कोलका, देवता हरसंग बढ़ आए। कार्यक्रम की पहली शाम को देवता पहुंच जाते हैं और रात को जागरण होता है। भंडारा भी लगाया जाता है। दूसरे दिन देवताओं के नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होती है और सास्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर लक्की व हन्नी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी