कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार : कश्यप

जागरण संवाददाता नाहन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 08:59 PM (IST)
कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार : कश्यप
कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार : कश्यप

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं।

नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस एक बड़े भ्रम में जी रही है, जबकि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार डबल इंजन के साथ दोहरी गति से विकास की इबारत लिख रही है। पूर्ण राजत्व दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की आम जनता सहित किसानों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी तमाम योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने चार वर्षों में बड़े बेहतर कार्य किए हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास के साथ-साथ कोविड- जैसी बड़ी आपदा में भी पहली और दूसरी डोज पूरी कर प्रदेश की जनता को सुरक्षा दिलाई है। लोगों की समस्याओं का समाधान जनमंच के माध्यम से घर द्वार पर ही किया है। प्रदेश सरकार के द्वारा ना केवल हिम केयर बल्कि सहारा योजना और स्वावलंबन योजना लागू कर पूरे देश में एक आदर्श भी स्थापित किया है। कंप्यूटर शिक्षकों तथा आउटसोर्स कर्मियों की बाबत पूछे गए सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि निश्चित जयराम सरकार इस पर गंभीर चितन कर रही है। जल्द ही कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष अनीता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर व जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी