वादे पूरे न करने पर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा पार्षदों का धरना

नगर निगम सोलन के भाजपा पार्षदों ने बुधवार को निगम कार्यलय के बाहर सांकेतिक धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:25 PM (IST)
वादे पूरे न करने पर निगम कार्यालय
के बाहर भाजपा पार्षदों का धरना
वादे पूरे न करने पर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा पार्षदों का धरना

संवाद सहयोगी, सोलन : नगर निगम सोलन के भाजपा पार्षदों ने बुधवार को निगम कार्यलय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान लोगों को मुफ्त पानी, कूड़ा उठाने सहित हाउस टैक्स में छ़ूट देने की मांग उठाई गई। पार्षदों का कहना है कि कांग्रेस की कथनी व करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस ने निगम चुनाव के समय लोगों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने सोलन के लोगों को मुफ्त पानी देने की मांग की है।

बीते दिनों नगर निगम की बैठक के बाद भी भाजपा पार्षदों ने इसी मुद्दे को लेकर सदन से वाकआउट व नारेबाजी की थी। पार्षदों का कहना है कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी करके लोगों में वितरित किया था, उसमें मुफ्त पानी देने की बात लिखी है। इसके बाद सोलन में घोषणा पत्र पर राजनीति गरमा गई थी। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने सौ रुपये में 12500 लीटर पानी देने का वादा पूरा किया है, जिसे दो अक्टूबर से लागू किया जाएगा। जो घोषणा पत्र भाजपा पार्षद दिखा रहे हैं उसके मुताबिक कांग्रेस ने मुफ्त पानी देने का वादा किया है। इस बात को विधायक कर्नल धनीराम शांडिल भी स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव से पहले गलती से 50 ऐसे घोषणा पत्र प्रकाशित हो गए थे, जिसमें मुफ्त पानी देने की बात है। उनका कहना है कि इसे अगले दिन ही संशोधित किया गया था व लोगों में वितरित नहीं किया गया। निगम की पिछली बैठक में सौ रुपये में 12500 लीटर पानी देने पर मुहर लग चुकी है।

chat bot
आपका साथी