सोलन जिले की 82 पंचायतों में 83.60 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता सोलन जिला सोलन में मंगलवार को पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में 82.60 प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:55 PM (IST)
सोलन जिले की 82 पंचायतों में 83.60 फीसद मतदान
सोलन जिले की 82 पंचायतों में 83.60 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता, सोलन : जिला सोलन में मंगलवार को पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में 82.60 पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। सुबह मतदान धीमी रफ्तार में शुरू हुआ, लेकिन दोपहर बाद लोग घरों से निकले और मतदान प्रतिशतता बढ़ती गई। कई बुजुर्ग, दिव्यांग भी मतदान करने उत्साह के साथ पहुंचे। दूसरे चरण के लिए मंगलवार को सोलन ब्लॉक की 13, कुनिहार ब्लॉक की 19, कंडाघाट ब्लॉक की नौ, धर्मपुर ब्लॉक की 15 तथा नालागढ़ ब्लॉक की 26 पंचायतों के लिए मतदान हुआ।

विकास खंड सोलन में दूसरे चरण के लिए सुबह दस बजे तक 21.09 फीसद मतदान हुआ। इसके बाद दो बजे तक 67.11 फीसद मतदान दर्ज किया गया। वहीं पांच बजे तक यहां 83.48 फीसद मतदान हुआ। विकास खंड धर्मपुर में सुबह दस बजे तक 21.49 फीसद मतदान हुआ। शाम तक 83.55 फीसद मतदान दर्ज किया गया। वहीं विकास खंड कंडाघाट में दस बजे तक 18.03 तथा पांच बजे तक 80.89 फीसदद मतदान किया गया। उधर, विकास खंड नालागढ़ में सुबह दस बजे तक 21.72 तथा दो बजे तक नालागढ़ में 64.93 प्रतिशत मतदान हुआ। नालागढ़ की नंदपुर पंचायत में सबसे ज्यादा 96 फीसद मतदान हुआ। विकास खंड कुनिहार में दस बजे तक 18.71 तथा शाम तक 80.04 फीसद मतदान रहा। मतदाता सूची से नाम गायब होने पर विधायक शांडिल बोले, विधानसभा में उठाएंगे मामला

संवाद सहयोगी, सोलन : पंचायत चुनाव के लिए अपने गृह क्षेत्र बशील मतदान करने पहुंचे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कई ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से गायब होने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। डा. शांडिल ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र की शान है व सभी लोगों को इसमें भाग भी लेना चाहिए। लोगों को उनके अधिकार से वंचित करना लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। शांडिल ने कहा कि इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के मतदाता सूची से नाम गायब हैं। इससे वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए हैं। इस चुनाव क्षेत्र से जिला परिषद के उम्मीदवार की पत्नी तक का नाम सूची में नहीं है।

chat bot
आपका साथी