रूसा के खिलाफ सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jul 2014 01:12 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jul 2014 01:12 AM (IST)
रूसा के खिलाफ सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

संवाद सहयोगी, सोलन : राज्यस्तरीय आह्वान पर एबीवीपी ने मंगलवार को सोलन के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व संस्कृत महाविद्यालय में सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की, जो 24 घंटे तक जारी रहेगी। इस दौरान डिग्री कॉलेज सोलन में जिला संयोजक भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में छात्रों ने जमकर हिमाचल प्रदेश विवि और रूसा सिस्टम के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सहमंत्री वेद प्रकाश ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि विवि ने पैसों के लालच में आकर छात्र विरोधी रूसा सिस्टम थोप दिया है। रूसा के तहत तीसरे सेमेस्टर के छात्रों का अभी तक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि यदि विवि प्रशासन रूसा सिस्टम को नहीं हटाता तो छात्र अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतर जाएंगे। पूर्व एससीए अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि इसके लिए एबीवीपी आने वाले समय में आमरण अनशन भी कर सकती है। भूख हड़ताल पर कैंपस सचिव आशीष रापटा, विनोद ठाकुर, प्रकाश चौहान, अमन वर्मा, रोहित, राहुल सिंगटा, नीतिश, राजेश गौरव, विक्रम, विकास, अजय, शुभम सहित 20 कार्यकर्ता बैठे।

उधर, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रूसा के विरोध में भी सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रूसा प्रणाली की खामियों को छात्रों के समक्ष रखा। इकाई अध्यक्ष पवन दत्त शर्मा ने कहा कि यह सांकेतिक भूख हड़ताल 24 घंटे की रहेगी जो बुधवार को दो बजे समाप्त हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी