मुख्यमंत्री से मिला संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

ग्रामीण एवं शहरी विकास संघर्ष समिति नाहन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव ¨बदल से भेंट कर सेना के साथ चल रहे भूमि संबंधी समस्या के शीघ्र निपटारे का आग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 07:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री से मिला संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
मुख्यमंत्री से मिला संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

जागरण संवाददाता, नाहन : ग्रामीण एवं शहरी विकास संघर्ष समिति नाहन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। उन्होंने सेना के साथ चल रहे भूमि संबंधी समस्या के शीघ्र निपटारे का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष खेम बहादुर और महासचिव सुख बहादुर गुरंग ने किया। इस अवसर पर अन्य सदस्य ¨बदू राम, अनवर खान, रमेश चंद, याकूब बेग, बाबू राम, राजीव सैनी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव ¨बदल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सेना और सिविल भूमि विवाद के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि कैंट क्षेत्र के करीब 5000 बा¨शदे राजस्व रिकॉर्ड में गलत एंट्री के कारण सेना के साथ भूमि संबंधी समस्या से ग्रस्त हैं। साथ ही इस समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कैंट क्षेत्र में सेना और सिविल सोसायटी से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी जिक्र किया।

chat bot
आपका साथी