Move to Jagran APP

खुशखबरी! पांच महीने बाद पर्यटकों से चहका रोहतांग पास, बर्फीली वादियों को निहारने की मची होड़; एडवांस परमिट हो रहे बुक

Rohtang Pass Opened रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए चहक उठा है। प्रशासन ने पर्यटकों को रोहतांग के मढ़ी तक ही जाने की अनुमति दी थी। शुक्रवार से सभी पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति दी गई। रोहतांग तक जाने की अनुमति मिलते ही परमिट एडवांस में बुक होने लगे हैं। परमिट की प्रक्रिया आनलाइन बुकिंग होने से अन्य राज्य के पर्यटक वाहन परमिट बुक करने में बाजी मार रहे हैं।

By jaswant thakur Edited By: Himani Sharma Published: Fri, 24 May 2024 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 09:39 PM (IST)
पांच महीने बाद पर्यटकों से चहका रोहतांग पास (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, मनाली। Rohtang Pass Opened: 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा शुक्रवार को पांच माह बाद पर्यटकों से चहक उठा। दर्रे में चार से छह फीट मोटी बर्फ जमा है। पर्यटकों में दर्रे को निहारने की होड़ मच गई है। रोहतांग जाने के लिए आनलाइन परमिट बुक करने को मारामारी जैसा माहौल हो गया है। शुक्रवार को रोहतांग जाने के लिए सभी 1200 वाहनों के पर्यटक बुक थे।

एडवांस में बुक होने लगे परमिट

जिला प्रशासन ने पहले पर्यटकों को रोहतांग के मढ़ी तक ही जाने की अनुमति दी थी। शुक्रवार से सभी पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति दी गई। रोहतांग तक जाने की अनुमति मिलते ही परमिट एडवांस में बुक होने लगे हैं। परमिट की प्रक्रिया आनलाइन बुकिंग होने से अन्य राज्य के पर्यटक वाहन परमिट बुक करने में बाजी मार रहे हैं। समर सीजन ने गति पकड़ ली है। सीजन के चलते रोहतांग के लिए 1200 परमिट कम पड़ने लगे हैं।

गुरुवार को जोड़े गए थे दोनों छोर

होटल एसोसिएशन व टैक्सी यूनियन ने की सरकार से वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने गुरुवार को ही रोहतांग दर्रे के दोनों छोर जोड़े थे। बर्फ हटाने के बाद बीआरओ सड़क की हालत सुधारने में जुट गया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi in Mandi: हाथ में कैमरा, सिर पर हिमाचल की पारंपरिक टोपी... चुनावी चकल्लस के बीच मंडी में दिखा पीएम का प्रकृति प्रेम

स्थानीय वाहन चालक नरेंद्र, रवि व प्यार चंद ने बताया कि इंटरनेट व्यवस्था बेहतर न होने से वे रोहतांग के लिए परमिट बुक करने में पिछड़ रहे हैं शुक्रवार को सभी 1200 परमिट एडवांस में बुक हो गए। होटल एसोसिएशन व टैक्सी यूनियन ने समर सीजन को ध्यान में रखते हुए जून के लिए परमिट बढ़ाने की मांग की है।

सरकार से की गई थी मांग

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद पोहलु व होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि एनजीटी ने एक दशक पहले बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते परमिट की संख्या निर्धारित की थी। अटल टनल रोहतांग का निर्माण होने के बाद लेह व लाहुल जाने वाले वाहन अब रोहतांग नहीं आते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि परमिट की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मनाली आने वाला हर पर्यटक रोहतांग के दीदार कर सके।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'भाजपा के अहंकारी नेताओं को आइना दिखाएगी जनता', CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आज पर्यटकों को मढ़ी से आगे रोहतांग तक भेजा गया है। शौचालय व पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। कुछ दिन यातायात जाम की समस्या होगी, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था होते ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.