Move to Jagran APP

Himachal News: 'भाजपा के अहंकारी नेताओं को आइना दिखाएगी जनता', CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Himachal News हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू (CM Sukhu) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट चुराई है। हिमाचल देवभूमि है और लोग अब भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों व उप चुनाव में सभी छह सीटों पर करारी हार देकर हिसाब चुकता करेंगे।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Fri, 24 May 2024 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 06:48 PM (IST)
CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, उदयपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चार जून को सरकार गिराने का दावा कर रहे भाजपा के अहंकारी नेताओं को जनता आईना दिखाएगी। भाजपा ने षडयंत्र के तहत लोगों के मत से चुनी गई बहुमत की सरकार को गिराने की कोशिश की। इस बात से प्रदेश की जनता भली भांति परिचित है। इस बार के चुनाव में धनबल को हार होगी और जनबल की जीत होगी।

दिल्‍ली में कांग्रेस की बनेगी सरकार: सुक्‍खू

जनता के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से चार जून को कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाने और हिमाचल में सरकार कायम रहने जा रही है। वह शुक्रवार को लाहुल स्पीति के त्रिलोकीनाथ में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा की एक सीट चुराई है।

यह भी पढ़ें: PM Modi in Himachal: नाहन में प्रधानमंत्री मोदी का अनोखा अंदाज, सिरमौरी लोइया और पकवानों के लिए कही ये बात

उप चुनाव में छह सीटों पर जीतेगी कांग्रेस: सीएम सुक्‍खू

हिमाचल देवभूमि है और लोग अब भाजपा को लोकसभा की चारों सीटों व उप चुनाव में सभी छह सीटों पर करारी हार देकर हिसाब चुकता करेंगे। भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के हाथों बिक लाहुल स्पीति की जनता से धोखाधड़ी की है। महिला सम्मान निधि के 1500 रुपये देने की शुरुआत यहीं से हुई है। कांग्रेस ने सत्ता में आने जे बाद 10 में से 5 गांरटी पूरी की है। डेढ़ साल के कार्यकाल मे 22 हज़ार रोजगार प्रदान किए है।

कांग्रेस प्रत्‍याशियों के लिए मांगी वोट: मुख्‍यमंत्री

भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल 20000 लोगों को रोजगार मिला था। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा व संविधान को बचाने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य व विधानसभा उपचुनाव में अनुराधा राणा के पक्ष में वोट की अपील की।

यह भी पढ़ें: PM Modi in Mandi: 'मुस्लिम लॉ के बहाने शरिया को बढ़ावा देती है कांग्रेस...', UCC का जिक्र कर विपक्ष पर जमकर बरसे मोदी

इस दौरान उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। अनुराधा ने कहा कि 52 साल बाद लाहुल स्पीति से एक महिला को मौका मिला है उसे खोने न दें। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस सुंदर सिंह ने भी अपने विचार रखे और विक्रमादित्य और अनुराधा के लिए वोट मांगे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.