यमुना नदी के किनारे मिला लापता युवक का शव

शनिवार को पांवटा साहिब के शुभम तिवारी का शव बाता मंडी में यमुना नदी के किनारे बरामद हुआ है। शुभम के पिता ने पुलिस में अपने 23 वर्षीय पुत्र के अचानक गायब हो जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 22 जनवरी को शुभम अपने घर से कोर्ट के लिए निकला था। मगर वह रास्ते से अचानक गायब हो गया था। इस बारे में शुभम के पिता नारायण तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को अपना लाइसेंस बनवाने के लिए कोर्ट गया था। उनकी आखिरी बार बारह बजे के करीब शुभम से बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 05:18 PM (IST)
यमुना नदी के किनारे मिला लापता युवक का शव
यमुना नदी के किनारे मिला लापता युवक का शव

जागरण संवाददाता, नाहन : शनिवार को पांवटा साहिब के शुभम तिवारी का शव बाता मंडी में यमुना नदी के किनारे बरामद हुआ है। शुभम के पिता ने पुलिस में 23 वर्षीय पुत्र के अचानक गायब हो जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 22 जनवरी को शुभम घर से कोर्ट के लिए निकला था, मगर वह रास्ते से अचानक गायब हो गया था। शुभम के पिता नारायण तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को लाइसेंस बनवाने के लिए कोर्ट गया था। उनकी आखिरी बार बारह बजे के करीब शुभम से बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और जब दोबारा मोबाइल स्विच ऑन हुआ, तो आखिरी लोकेशन देवी नगर में बताई जा रही थी। शुभम के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा कर ड्यूटी से पल्ला झाड़ लिया था। मगर शुभम की छानबीन नहीं की। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

chat bot
आपका साथी