राजगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कल

नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ नौ सितंबर को अविश्वास प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:14 AM (IST)
राजगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कल
राजगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कल

संवाद सूत्र, राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ नौ सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया 21 सितंबर को पूरी की जाएगी। एसडीएम राजगढ़ की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।

24 अगस्त को नगर पंचायत राजगढ़ में वार्ड एक की कांग्रेस समर्थित पार्षद संतोष तोमर भाजपा में शामिल हो गई थी और बहुमत में आ जाने के बाद भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। नौ सितंबर को पूर्ण बहुमत के साथ पास भी हो गया था। 15 सितंबर को उपायुक्त ने एसडीएम राजगढ़ को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने कहा कि सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बैठक होगी।

chat bot
आपका साथी