डबल इंजन फेल, पच्छाद में विकास कार्य ठप : मुसाफिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में 2014 से 2019 तक 269 टन सोना गिरवी रखा। इस बार सरकारी सम्पतियां बेचने में जुटी है। जोकि देश के लिए गंभीर परिणाम लाएगा। इस बार का बजट मात्र आंकडों का मायाजाल है उससे देश आगे नहीं बढ़ पाएगा। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है और रिजर्व बैंक खाली हो चुका है। यह आरोप पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पुर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे जीआर मुसाफिर ने राजगढ़ में प्रेस कांफ्रेस में लगाये।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:16 AM (IST)
डबल इंजन फेल, पच्छाद में विकास कार्य ठप : मुसाफिर
डबल इंजन फेल, पच्छाद में विकास कार्य ठप : मुसाफिर

संवाद सूत्र, राजगढ़ : पूर्व विधायक जीआर मुसाफिर ने आरोप लगाया है कि डबल इंजन पच्छाद क्षेत्र में फेल हो गया है। विकास कार्य ठप पड़े हैं।

पत्रकारों से बातचीत में जीआर मुसाफिर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार को दो साल से केवल कर्ज लेकर चला रहे हैं। फिर भी प्रदेश के विकास पर ग्रहण लगा है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। वन, खनन व शराब माफिया प्रदेश में हावी है। पच्छाद उपचुनाव में भाजपा सरकार ने लोगों को यह कहकर गुमराह किया कि जीआर मुसाफिर ने 35 साल में कुछ नहीं किया। पहले तो भाजपा नेता कहते थे कि मुसाफिर उन्हें काम नहीं करने दे रहे है, अब तो वार्ड से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। अब कहां गया उनका डबल इंजन, भाजपा नेता बताएं कि अब क्यों पच्छाद में विकास कार्य ठप है। सड़क, पानी, बिजली व स्वास्थ्य सेवाएं बदतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रशासन के माध्यम से पच्छाद की समस्याओं को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजा है, जिसनें रुके कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई है अन्यथा पार्टी संघर्ष की राह अपनाने पर विवश होगी। इस दौरान राजकुमार, विवेक शर्मा, सतीश, दिनेश आर्य, राजेन्द्र ठाकुर, सुधीर ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी