लोगों को दिए नींबू के 25 हजार पौधे

विधानसभा क्षेत्र नाहन के देवका सुरला कौलांवालाभूड़ बर्मापापड़ी पा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:16 AM (IST)
लोगों को दिए नींबू के 25 हजार पौधे
लोगों को दिए नींबू के 25 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन के देवका, सुरला, कौलांवालाभूड़, बर्मापापड़ी, पालियो और त्रिलोकपुर पंचायतों में किसानों को करीब 25 हजार नींबू के पौधे मुफ्त दिए। डॉ. राजीव बिंदल ने किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए नींबू की व्यावसायिक खेती के दृष्टिगत नाहन निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख नींबू के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन जैसे जलवायु वाले क्षेत्र में नींबू की खेती आय सृजन का शानदार माध्यम बन सकता है, जिस प्रकार सेब और टमाटर ने हिमाचल के किसानों की किस्मत बदली है। ठीक उसी प्रकार नींबू की व्यावसायिक खेती किसानों की आय में कुई गुना वृद्धि कर सकती है। नींबू की खेती हर लिहाज से सुरक्षित और आय देने वाली है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अनुप शर्मा, उद्यान अधिकारी डॉ. संतोष बक्शी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी