डीएसपी ने छात्रों को दी कानूनकी जानकारी

संवाद सहयोगी, मनाली : डीएसपी मनाली पुनित रघु ने डीएवी स्कूल मनाली में बच्चों को कानून का पाठ पढ़ाया।

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 08:55 PM (IST)
डीएसपी ने छात्रों को दी कानूनकी जानकारी

संवाद सहयोगी, मनाली : डीएसपी मनाली पुनित रघु ने डीएवी स्कूल मनाली में बच्चों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने नशे के बारे में जागरूक किया। नशे से होने वाली बीमारियों बारे भी बच्चों को बताया। बच्चों ने भी डीएसपी पुनीत रघु से बहुत से प्रश्न पूछे। डीएसपी ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी दी तथा बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वाहन को चलाती बार ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अन्य लोगों को भी इस ओर जागरूक करें। उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्होंने भी डीएवी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। जिसे जान बच्चे उनसे खासे प्रभावित हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत ¨सह राणा ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां देने पर डीएसपी मनाली का आभार जताया। उन्होंने डीएसपी को विश्वास दिलाया कि छात्र डीएसपी द्वारा बताए रास्तों पर चलकर देश की सेवा करेंगे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने में हर संभव मदद करेंगे।

chat bot
आपका साथी