इंतजार खत्म, फैसला आज

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नौ नौंबर को हुए मतदान के नतीजों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)
इंतजार खत्म, फैसला आज
इंतजार खत्म, फैसला आज

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नौ नौंबर को हुए मतदान के नतीजों के इंतजार की घड़ियां सोमवार को खत्म हो जाएंगी। हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के लिए 39 दिन के लंबे अंतराल के बाद गणना होगी। इसी के साथ राज्य की नई सरकार की तस्वीर स्पष्ट होगी। मतगणना के लिए प्रदेशभर में 48 केंद्र बनाए गए हैं। नौ नवंबर को प्रदेश में रिकॉर्ड 74.61 फीसद मतदान हुआ था।

सोमवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गणना होगी। इसके तत्काल बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना की जाएगी। मतगणना के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिसमें लोग परिणाम देख सकेंगे। राज्य मीडिया सेंटर माल रोड पर स्थापित किया गया है जबकि हर मतगणना केंद्र पर सूचना केंद्र स्थापित किया गया है। मतगणना केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

68 सीटों के लिए चुनाव में 337 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा ने 42, भाकपा ने 03, माकपा ने 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा 112 निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस मिशन का दावा है कि पार्टी प्रदेश में 1990 से चली आ रही परंपरा को तोड़ सरकार रिपीट करेगी। वहीं भाजपा का दावा है कि सरकार बदलेगी और पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होगी।

इनकी प्रतिष्ठा दाव पर

---------------

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कांग्रेस सरकार के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रकाश चौधरी, ठाकुर कौल सिंह, सुधीर शर्मा, धनी राम शांडिल, जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव आशा कुमारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, भाजपा के दिग्गज नेताओं में रविंद्र रवि, ठाकुर गुलाब सिंह, जयराम ठाकुर, सरवीण चौधरी, ठाकुर महेंद्र सिंह, किशन कपूर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की साख दाव पर हैं।

आंकड़ों की नजर में

कुल सीटें,68

प्रत्याशी,337

पुरुष प्रत्याशी,318

महिला प्रत्याशी,19

मतदान फीसद,74.61 फीसद

मतगणना केंद्र,48

अब तक किसकी सरकार

वर्ष,पार्टी, मुख्यमंत्री

1962-1976,कांग्रेस,वाईएस परमार

1977,जनता पार्टी,शांता कुमार

1982,रामलाल ठाकुर,कांग्रेस

1985,कांग्रेस,वीरभद्र सिंह

1990,भाजपा,शांता कुमार

1993,कांग्रेस,वीरभद्र सिंह

1998,भाजपा,प्रेम कुमार धूमल

2003,कांग्रेस,वीरभद्र सिंह

2007,भाजपा,प्रेम कुमार धूमल

2012कांग्रेस,वीरभद्र सिंह

2012 की दलगत स्थिति

कुल सीटें,68

कांग्रेस,36

भाजपा,26

निर्दलीय,5

हिलोपा,1

chat bot
आपका साथी