विकास दर में भारी गिरावट से हालत गंभीर : वीरभद्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर चिता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश की विकास दर में भारी गिरावट से साफ है कि देश इस समय गंभीर हालत में है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:34 PM (IST)
विकास दर में भारी गिरावट
से हालत गंभीर : वीरभद्र
विकास दर में भारी गिरावट से हालत गंभीर : वीरभद्र

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर चिता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विकास दर में भारी गिरावट से साफ है कि देश इस समय गंभीर हालत में है। बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से साफ है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश की समस्याओं को नहीं समझ पा रही है या फिर जानबूझ कर इसे अनदेखा कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में आज जो हालात बन रहे हैं, वे अच्छे नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर भी भारी दबाव है। देश के उद्योगपति भी बिगड़ती अर्थव्यवस्था का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व दुष्कर्म जैसी घटनाओं से लोग चितित हैं। अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए कठोर कानून हो और त्वारित न्याय किया जाए। उन्होंने भारत बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ सभी को जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर नई कार्यकारिणी में कर्मठ और उन युवा कार्यकर्ताओं को शामिल करें जो पार्टी की मजबूती के लिए दिल से काम करने के इच्छुक हैं। वहीं, कांग्रेस के विधायक व कार्यकर्ता प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट हों।

chat bot
आपका साथी