सेब सीजन के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

सेब सीजन के लिए शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jul 2022 11:45 PM (IST)
सेब सीजन के लिए बदला ट्रैफिक प्लान
सेब सीजन के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

अनिल ठाकुर, शिमला

सेब सीजन के लिए शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। सेब की पेटियों को फल मंडी में उतारने के बाद खाली पिकअप जीप को ढली से वाया छराबड़ा वापस जाने की अनुमति नहीं होगी। खाली जीप को ढली से मशोबरा गलू भेखल्टी होते हुए सरोग गली तक भेजा जाएगा। सरोग गली में जीप दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग में मिल जाएगी।

सेब सीजन के दौरान बागवानों और आम लोगों को यातायात जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह पहला मौका है जब पिकअप जीप का रूट बदला गया है। ऊपरी शिमला से ढली आने वाले वाहनों पर सख्ती रहेगी। पुलिस ढली से लेकर ठियोग तक जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती करेगी। ढली में ट्रैफिक को देखते हुए ही आगे बड़े ट्रकों को भेजा जाएगा। यदि यातायात जाम ज्यादा हुआ तो कुछ देर के लिए वाहनों को छराबड़ा में रोका जाएगा। जाम खुलने के बाद ही ट्रकों को भेजा जाएगा। 15 को शुरू होगा कंट्रोल रूम

सेब सीजन के लिए पुलिस ने 210 अतिरिक्त जवान तैनात करने का निर्णय लिया है। 15 जुलाई को इनकी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। सेब सीजन के लिए कंट्रोल रूम भी 15 जुलाई को ही शुरू होगा। शिमला जिला में सेब सीजन के दौरान यातायात व कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सात रिजर्व मांगी गई थीं। सेब लेकर जाने वाले ट्रकों की शहर में नहीं होगी एंट्री

सेब सीजन के दौरान ट्रकों की शिमला शहर में एंट्री नहीं होगी। शोघी मेहली बाईपास होते हुए सेब लेकर जाने वाले ट्रकों को रवाना किया जाएगा। ऊपरी शिमला से आने वाले सेब से लदे ट्रकों को ढली से मैहली की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मेहली से आगे शहर में ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी। मैहली से ट्रक सीधे शोघी पहुंचेंगे और यहां से आगे मुख्य मार्ग से होते हुए मंडियों की ओर रवाना होंगे। सेब सीजन के लिए दिशानिर्देश जारी

सेब सीजन के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सेब सीजन के दौरान कोई ट्रक न तो शिमला शहर में प्रवेश करेगा और न ही टूटीकंडी बाईपास होते हुए रवाना होगा। सेब सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला शहर के आसपास दो स्थानों पर दिन-रात नाके लगे रहेंगे। ढली से सेब की गाड़ियां शहर में प्रवेश न करें, इसके लिए चौक पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। ढली टनल पर भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा मैहली में भी स्थायी नाका लगाया जाएगा ताकि सेब की सभी गाड़ियों की रवानगी शोघी बाईपास से सुनिश्चित की जा सके। सेब सीजन के दौरान यातायात जाम न हो, इसके लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। खाली पिकअप जीप को वाया भेखल्टी होते हुए वापस भेजा जाएगा। सेब सीजन के लिए शिमला में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी ताकि बागवानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

-मंगतराम, डीएसपी

chat bot
आपका साथी