Shimla Weather: शिमला में आंधी से मौसम ने फिर ली करवट, चोटियों पर हुआ हिमपात

राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी हिमपात-वर्षा तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया। हिमपात के बाद रविवार को प्रदेश में तापमान में सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 08:38 PM (IST)
Shimla Weather: शिमला में आंधी से मौसम ने फिर ली करवट, चोटियों पर हुआ हिमपात
राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली

शिमला, जागरण संवादाता। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली है। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति सहित रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम, चंबा जिले के पांगी व भरमौर समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। दारचा-शिंकुला मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क ग्रांफू से बंद है।

शिमला में चली आंधी

राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी हिमपात-वर्षा, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया। विभाग ने बर्फीला तूफान चलने की आशंका को देखते हुए एडवायजरी जारी कर लोगों को ऊपरी क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। हिमपात के बाद रविवार को प्रदेश में तापमान में सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

रविवार को कल्पा सहित चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर, पांगी, चुराह में बर्फ गिरी है, जबकि डलहौजी में चार व शिमला में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट बिलासपुर के बरठीं में 10.7, सिरमौर के धौलाकुआं में 10.3, सुंदरनगर में 9.2 और शिमला में 7.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

यह भी पढें: Chamba Weather: चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी से बिगड़े हालात, 39 मार्ग और 73 ट्रांसफार्मर बंद

रास्ते बंद, बिजली प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में 164 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें लाहुल स्पीति में 137, चंबा में 14, कुल्लू में आठ, शिमला में तीन और कांगड़ा में दो सड़कें बंद हैं। 96 ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।हिमपात देखने की चाह में सोलंगनाला सहित अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी। पलचान से सोलंगनाला तक यातायात जाम लग गया। फोर व्हील ड्राइव वाहन ही धुंधी तक पहुंचे। हालांकि, पर्यटक अटल टनल पार नहीं कर पाए। टनल सिर्फ लाहुल व पांगी के लोगों के लिए ही बहाल की गई है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

यह भी पढ़ें: Himachal News: गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन में गोलमाल करने वालों की अब खैर नहीं

स्थान,           तापमान (न्यूनतम),     तापमान (अधिकतम)

शिमला             6.5                           12.0

सुंदरनगर         4.1                            13.2

भुंतर               3.2                             12.2

कल्पा             0.2                              5.6

धर्मशाला          7.4                              19.0

chat bot
आपका साथी