प्रदेश में आज से बदलेंगे मौसम के तेवर

प्रदेश में बुधवार से मौसम के तेवर बदलेंगे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 22 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा जबकि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 23 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:21 AM (IST)
प्रदेश में आज से बदलेंगे मौसम के तेवर
प्रदेश में आज से बदलेंगे मौसम के तेवर

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में बुधवार से मौसम के तेवर बदलेंगे। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में 23 नवंबर तक पश्चिमी हवाओं के सक्रिय रहने की संभावना है। तीन दिन से धूप खिले रहने के बावजूद सुबह के साथ शाम ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोलन में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.6, सोलन का 5.6 और सुंदरनगर का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इस कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हिमपात और बारिश से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। -----------

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,8.6,18.8

सुंदरनगर,6.9,23.0

भुंतर,3.9,22.1

कल्पा,2.0,15.5

धर्मशाला,10.2,17.6

ऊना,9.7,26.2

नाहन,13.9,22.6

केलंग,-6.4,4.3

सोलन,5.6,23.5

chat bot
आपका साथी