जन विकास मंडल के अध्यक्ष चुने मोहि राम

नवनियुक्त अध्यक्ष मोहि राम चौहान ने कहा कि विकास मंडल के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठा कर उनका हल करना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 03:09 PM (IST)
जन विकास मंडल के अध्यक्ष चुने मोहि राम
जन विकास मंडल के अध्यक्ष चुने मोहि राम

संवाद सूत्र, नेरवा : क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अन्य लोगों की बैठक नेरवा में हुई। इस दौरान जन विकास मंडल नेरवा-चौपाल-कुपवी का गठन किया गया। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मोहि राम चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि रणजीत ¨सह दीवान को महासचिव, मोहन लाल सूर्यवंशी को उपाध्यक्ष, हेमंत ठाकुर को सचिव, भोप ¨सह परसाइक को कोषाध्यक्ष एवं राजेंद्र कंवर को सदस्य चुना। अध्यक्ष मोहि राम चौहान ने कहा कि विकास मंडल के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठा कर उनका हल करना है। उन्होंने कहा कि नेरवा, चौपाल व कुपवी में भूमि का चयन कर गोसदन खोलना मंडल की प्राथमिकता रहेगी, ताकि बेसहारा गोवंश को आश्रय मिल सके। नेरवा अस्पताल भवन के निर्माण में तेजी लाने, अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सहित अन्य स्वास्थ्य टेस्ट की सुविधा शुरू करना आदि मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। मोहि राम चौहान ने कहा कि नेरवा तहसील कार्यालय चार दशक से किराये के भवन में चल रहा है, तहसील कार्यालय का अपना भवन बनाने व नेरवा, चौपाल, कुपवी में मिनी सचिवालय निर्माण का मामला भी सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं व स्कूलों तथा विभिन्न विभागों में स्टाफ की कमी के मामले भी सरकार के समक्ष उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी