अगले साल राष्ट्रीय विंटर गेम्स हिमाचल में करवाने का प्रयास

लगातार कश्मीर में हो रहीं राष्ट्रीय विंटर गेम्स अगले वर्ष हिमाचल में आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM (IST)
अगले साल राष्ट्रीय विंटर गेम्स हिमाचल में करवाने का प्रयास
अगले साल राष्ट्रीय विंटर गेम्स हिमाचल में करवाने का प्रयास

क्षितिज सूद, नेरवा

लगातार कश्मीर में हो रहीं राष्ट्रीय विंटर गेम्स अगले वर्ष हिमाचल में आयोजित की जाएंगी। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि इस विषय को प्रदेश सरकार ने केंद्र के समक्ष उठाया है। केंद्र सरकार से आश्वासन मिला है कि हिमाचल में विंटर गेम्स को बढ़ावा देने में पूरी मदद करेगा।

राकेश पठानिया ने नेरवा में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की हर पंचायत में पंचवटी योजना के तहत नवग्रह वाटिकाएं बनाई जाएंगी। योजना के तहत पहले वन विभाग एवं वन निगम के प्रत्येक कार्यालय के सामने नवग्रह वाटिकाएं बनाई जाएंगी। इसके बाद पंचायतों में काम होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ग्रहों का विशेष स्थान है। ग्रहों का पेड़-पौधों से विशेष संबंध है। उन्होंने कहा कि चौपाल में इस समय 18 वन विश्राम गृह हैं, जिनमें 14 की हालत दयनीय है, इनकी हालत में जल्द सुधार किया जाएगा। इस समय चौपाल वन मंडल 27.4 फीसद वन क्षेत्र है। इसे बढ़ाकर 30 फीसद करने की योजना है। 15 फीसद कोर एरिया को बढ़ा कर 20 फीसद करने की भी योजना सरकार ने बनाई है।

chat bot
आपका साथी