एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परिणाम घोषित

कंडक्टरों के लिए लिखित परीक्षा 12 जून 2016 को ली गई थी और 27574 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 04 Aug 2017 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 04 Aug 2017 02:15 PM (IST)
एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परिणाम घोषित
एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परिणाम घोषित

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने वीरवार को अस्थायी बहुद्देश्यीय सहायकों (टीएमपीए) यानि कंडक्टरों की भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कंडक्टर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। कंडक्टरों की भर्ती में 500 पदों में से 498 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है।

अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए व जनजातीय पूर्व सैनिक वर्ग के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला है। वीरवार को इस मामले में प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा रखे गए पक्ष को स्वीकारते हुए परिणाम घोषित करने की अनुमति दी गई। कंडक्टरों के लिए लिखित परीक्षा 12 जून 2016 को ली गई थी और 27574 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

इनमें से 1630 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास घोषित किया गया। बाद में साक्षात्कार हुए जिसका परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने के कारण इसे सीलबंद लिफाफे में ट्रिब्यूनल में दे दिया गया। प्रदेश सरकार के खिलाफ ट्रिब्यूनल का फैसला आने के बाद सरकार उच्च न्यायालय में चली गई। उच्च न्यायालय ने ट्रिब्यूनल को कुछ बिंदुओं पर मामले की सुनवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली से आएंगे प्रचार रथ, गिनाएंगे प्रदेश सरकार की नाकामिया

 

chat bot
आपका साथी