अनुराग ने राइजिंग हिमाचल को अटल के औद्योगिक पैकेज से जोड़ा

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राइंजिग हिमाचल को अटल औद्योगिक पैकेज से जोड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 05:53 PM (IST)
अनुराग ने राइजिंग हिमाचल को अटल के औद्योगिक पैकेज से जोड़ा
अनुराग ने राइजिंग हिमाचल को अटल के औद्योगिक पैकेज से जोड़ा

राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राइजिंग हिमाचल को अटल औद्योगिक पैकेज से जोड़ गए। उन्होंने कहा कि राइजिग हिमाचल से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा और उद्योग स्थापित होंगे। सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को शानदार बताते हुए कहा कि अगले तीन साल में हिमाचल देश का अव्वल राज्य होगा। प्रदेश में निवेश की नई शुरुआत हुई है जो नई क्रांति लाएगी। अनुराग ने जयराम को बड़ा भाई बताते हुए सरकार और उनकी टीम को बधाई दी।

अनुराग ने कहा कि देश के लोगों को लौह पुरुष सरदार पटेल की छवि किसी में दिखती है तो वह अमित शाह हैं। सरदार पटेल ने विशाल भारत का गठन किया। इसी प्रकार शाह ने जम्मू कश्मीर को एक करने के साथ एक देश, एक संविधान और एक निशान की नीति पर चलकर अनुच्छेद 370 को खत्म कर विशाल भारत का निर्माण किया है। ऐसा 70 वर्ष में कोई सरकार नहीं कर पाई। हिमाचल को जैसा सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह का मिला है, तीन वर्ष में भी ऐसा ही आशीर्वाद मिलेगा। जयराम सरकार ने हर परिवार को रसोई गैस की सुविधा देकर हिमाचल को देश का पहला राज्य बनाया है। नागरिकता संशोधन कानून को देशहित में बताते हुए उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सहित राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को आड़ेहाथ लिया। कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के लिए कांग्रेस के लोग सिर्फ बातें ही करते रहे। मोदी सरकार ने इन लोगों को उनका हक दिलाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया, लेकिन अब विपक्षी दल लोगों को बरगला कर इसका विरोध कर रहे हैं। अनुराग ने उपस्थित जनसमूह के हाथ खड़े करवा इस कानून के लिए सहमति दर्ज करवाई।

chat bot
आपका साथी