Snowfall in Shimla: शिमला शहर में चार इंच बर्फबारी, फ‍िसलन से सड़कें बंद; पर्यटकों के वाहन फंसे

Snowfall in Shimla जिला शिमला में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। राजधानी समेत ऊपरी शिमला में सुबह 4 बजे से बर्फबारी का क्रम जारी है। जिला में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बर्फ की चाह में शिमला पहुंचे पर्यटक अब इसी से परेशान हो गए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 11:33 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 12:07 PM (IST)
Snowfall in Shimla: शिमला शहर में चार इंच बर्फबारी, फ‍िसलन से सड़कें बंद; पर्यटकों के वाहन फंसे
जिला शिमला में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है।

शिमला, जेएनएन। Snowfall in Shimla जिला शिमला में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। राजधानी समेत ऊपरी शिमला में सुबह 4 बजे से बर्फबारी का क्रम जारी है। जिला में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बर्फ की चाह में शिमला पहुंचे पर्यटक अब इसी से परेशान हो गए हैं। ऊपरी शिमला पूरी तरह सामान्य जीवन से कट चुका है। शहर में भी संजौली आईएसबीटी सड़क बंद हो चुकी है। हालांकि नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने जगह-जगह जेसीबी मशीनें, रोबाेट सड़क खोलनेे के लिए लगा दिए हैं। लेकिन सुबह से लगातार हाे रही बारिश व बर्फबारी के कारण सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। 

हालांकि पर्यटकों ने बर्फबारी में जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन कारोबारी बर्फबारी से खुश हो गए हैं। होटल पूरी तरह पैक हैं। शिमला शहर में ही करीब चार इंच, कुफरी 9 इंच और नारकंडा में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। ऊपरी शिमला में करीब 200 बसें फंस चुकी हैं। ऊपरी शिमला के लिए बसों को सुबह से ही वाया बसंतपुर मशोबरा भेजा जा रहा है। लेकिन मशोबरा में अधिक बर्फबारी होने के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है जिस कारण वाहन वहीं पर फंसे हुए हैं।

होटलों में कैद हुए पर्यटक

पर्यटक शिमला शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों में होटलों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं जो पर्यटक अपने घरों को जाने के लिए होटल छोड़ कर निकले वे गाड़ियां न चलने के कारण रास्तों में ही फंस गए।

बिजली की आंख मिचौनी

बिजली पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। शिमला शहर में बिजली की आंख मिचौनी जारी है, वहीं चौपाल रोहडू, नारकंडा में आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस वजह से लोगों काे घरों में ठंठ में ठिठुरना पड़ा। वहीं आपूर्ति न होने के कारण दैनिक कार्य करने में दिक्कत हुई। बर्फबारी के कारण पड़ रही भारी ठंड के कारण पाइपें जाम हो गई है। इस कारण लोगों को पेयजल की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  लक्कड़ बाजार, जाखू, ढली संजौली लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पैदल पहुंचे गंतव्य तक

सुबह से जारी बर्फबारी से शहर के लाेगाें काे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से पहले  शहर के कुछ उपनगरों के वाहन चल रह थे। लेकिन बाद में तेज बर्फबारी के कारण वाहन स्किड करना शुरू हो गए।  इसी वजह से बीच सड़क में कई वाहन फंस गए। पर्यटकों के वाहन फंस गए हैं। शहर में निजी बस ऑपरेटर्स ने बसाें काे नहीं चलाया। लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Snowfall: पर्यटन स्‍थलों पर छाई बर्फ की सफेदी, अटल टनल व सोलंग में भारी बर्फबारी, देखिए तस्‍वीरें

chat bot
आपका साथी