आरट्रैक मामले में राजनीति से ऊपर उठकर हो बात

आरट्रेक के शिमला से स्थानांतरित होने का कांग्रेस ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विरोध करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार से भी इस मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 07:38 PM (IST)
आरट्रैक मामले में राजनीति से ऊपर उठकर हो बात
आरट्रैक मामले में राजनीति से ऊपर उठकर हो बात

राज्य ब्यूरो, शिमला : आरट्रैक के शिमला से स्थानांतरित होने का कांग्रेस ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विरोध करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस मामले में प्रदेश सरकार से भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। शुक्रवार को जारी बयान में राठौर ने कहा कि शिमला से आरट्रैक को किसी भी सूरत में यहां से शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। शिमला का वर्तमान आरट्रैक जो कभी वेस्टर्न कमांड के रूप में स्थापित था, अपने कई ऐतिहासिक व राजनीतिक महत्व की यादें संजोए हुए है। सेना के पराक्रम की अनेक यादें भी इससे जुड़ी हैं। शिमला में इसका अपना विशेष महत्व है, जो पूर्व में वेस्टर्न कमांड और आज सेना प्रशिक्षण कमांड के रूप में जाना जाता है। शिमला के मालरोड पर इसका भव्य भवन और परिसर अपने आपमें एक अदभुत दृश्य सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। उपनगर टुटू, जतोग में भी आरट्रैक व सेना का अपना बेहतर परिसर है। शिमला में इसके ऐतिहासिक धरोहर और महत्व से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसलिए इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। राठौर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस उसके साथ खड़ी है। रक्षा मंत्री के साथ यह मामला प्रधानमंत्री के समक्ष भी रखा जाना चाहिए, ताकि आरट्रैक के शिमला से शिफ्ट करने की किसी भी चर्चा पर जल्द विराम लग सके।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी