अनुराग ठाकुर को चैंपियंस फॉर चेंज अवॉर्ड

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के चलते “चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 “ के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अनुराग ठाकुर भारत सरकार के इकलौते केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें इस वर्ष इस वर्ष चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
अनुराग ठाकुर को चैंपियंस फॉर चेंज अवॉर्ड
अनुराग ठाकुर को चैंपियंस फॉर चेंज अवॉर्ड

जागरण संवाददाता, शिमला : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए चैंपियंस फॉर चेंज-2019 के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अनुराग ठाकुर इकलौते केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें इस वर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सामाजिक कल्याण विशेष रूप से हेल्थकेयर, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश व पूर्व एनएचआरसी चेयरमैन जस्टिस केजी बालकृष्णन व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने इस अवॉर्ड के नामांकन व चयन की प्रक्रिया की ज्यूरी की अध्यक्षता की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह अवॉर्ड उनका नहीं बल्कि पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चलने वाले सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अस्पताल के मॉडल को आज विभिन्न राज्यों में अपनाया जा रहा है। सांसद स्टार खेल महाकुंभ की पांच खेल प्रतियोगिताओं में 42,700 से ज्यादा युवा जुड़कर हिमाचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हुए नशे के खिलाफ जंग में भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी