सप्ताह में 600 रुपये प्रति पेटी गिरे सेब के दाम

जिला शिमला में सेब सीजन रफ्तार पकड़ चुका है लेकिन मंडियों में लगातार सेब के दाम गिर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Aug 2022 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 03 Aug 2022 04:55 PM (IST)
सप्ताह में 600 रुपये प्रति पेटी गिरे सेब के दाम
सप्ताह में 600 रुपये प्रति पेटी गिरे सेब के दाम

जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला में सेब सीजन रफ्तार पकड़ चुका है, लेकिन मंडियों में लगातार दाम गिरने से बागवान मायूस हैं। एक सप्ताह में सेब के दाम में 600 से 700 रुपये प्रति पेटी दाम गिरे हैं। रोजाना मंडियों में ज्यादा सेब पहुंच रहा है, लेकिन दाम में हर दिन 200 से 300 रुपये प्रति पेटी की गिरावट आई है। इससे बागवानों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। ऐसे में बागवानों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। 15 अगस्त तक सेब के यह दाम और ज्यादा गिर सकते हैं। इससे बागवानों की चिताएं बढ़ गई हैं और यह भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि आखिरकार सेब के दाम अचानक क्यों गिर गए हैं। पराला, भट्ठाकुफर सहित जिले की मंडियों में एक सप्ताह पहले ए ग्रेड सेब 2800 से तीन हजार प्रति पेटी (25 किलो) बिक रहा था। अब इसका दाम कम होकर 2300 से 2400 रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा मंडियों में एवरेज सेब 1500 से 1600 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। एक सप्ताह पूर्व 1800 से 2000 रुपये तक बिक रहा था। जिले की मंडियों के अलावा देश के अन्य राज्यों की मंडियों में भी सेब के दाम में कुछ कमी आई है। दाम बढ़ने के बाद किया कच्चे सेब का भी तुड़ान

पिछले सप्ताह तक सेब का अच्छा दाम मिल रहा था। लोगों ने जल्दबाजी में ही सेब का तुड़ान शुरू कर दिया। जो सेब पूरी तरह नहीं पका था दाम अच्छे मिलने के चक्कर में उसे भी मंडियों में भेज दिया। इससे भी दाम में गिरावट आई है। वर्षा से भी आई दाम में कमी

पराला मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि वर्षा की वजह से सेब के दाम में कमी आई है। बागवानों को संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दाम में उतार व चढ़ाव कई बार आता रहता है औसतन यह बिका सेब

दिन,रुपये प्रति पेटी

31 जुलाई,1700-1800

1 अगस्त,1550-1600

2 अगस्त,1300-1400

3 अगस्त,1100-1200 ए ग्रेड सेब के ये मिले दाम

दिन,रुपये प्रति पेटी

31 जुलाई,2800-3000

1 अगस्त,2700-2900

2 अगस्त,2400-2600

3 अगस्त,2300-2450 पराला मंडी में एक दिन में पहुंची 75 हजार पेटियां

जिले की सबसे बड़ी मंडी पराला में बुधवार को 50 हजार सेब की पेटियां पहुंचीं। ऊपरी शिमला में सेब पूरे पीक पर शुरू हो गया है। इसी तरह ढली स्थित भट्ठाकुफर फल मंडी में 25 हजार सेब की पेटियां पहुंचीं। अगले सप्ताह 500 रुपये और गिरने की आशंका

पराला मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अगले सप्ताह 500 रुपये तक और कम दाम हो सकते हैं। रक्षाबंधन के त्योहार के बाद से दाम कम हो जाते हैं। दक्षिण भारत में कई त्योहार होते हैं, जिसके चलते डिमांड कम हो जाती है। मुंबई से भी मांग कम आती है।

chat bot
आपका साथी