हिमाचलः रामपुर के पास बस खाई में गिरी, 28 की मौत; आठ घायल

हिमाचल में बस खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 10:39 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 09:29 AM (IST)
हिमाचलः रामपुर के पास बस खाई में गिरी, 28 की मौत; आठ घायल
हिमाचलः रामपुर के पास बस खाई में गिरी, 28 की मौत; आठ घायल

रामपुर बुशहर [संजय भागड़ा]: ह‍िमाचल प्रदेश के श‍िमला के रामपुर में महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी से एक किलोमीटर दूर वीरवार सुबह किन्नौर से नौणी (सोलन) जा रही बस नंबर एचपी25 -0335 सुबह नौ बजे किनफेड नामक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने के कारण बस में सवार 28 लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर चार लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, आईटीबीपी, सेना, होमगार्ड और स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य आरंभ किया।

जिस स्थान से बस करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिरी है, वहां पर राहत और बचाव कार्य करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि बस पूरी तरह से चकनाचूर होकर सतलुज नदी के किनारे में पहुंच गई थी। हादसा इतना भयानक था कि पहली नजर में देखने वालों के होश उड़ गए। रामपुर में शोक स्वरूप दुकानदारों ने दुकानों को बंद भी कर दिया।

चालक जगदीश से बात करने पर उसने बताया कि कमानी का दूसरा पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हुई है। चालक ने बताया कि बस की स्पीड भी कोई ज्यादा नहीं थी। हादसे में बस का परिचालक राम कृष्ण घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही बस में सवार लोगों और उनके परिजनों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस हादसे में चार वर्ष की बच्ची हर्षिता घायल हुई है।

हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
बस हादसे में जय गोपाल पूत्र जवाहर लाल निवासी नेहरा, बस का परिचालक राम कृष्ण पुत्र भजन लाल निवासी दबलींगी रूपि किन्नौर, मदन लाल पुत्र बिशन लाल निवासी बानी कथूआ जम्मू कश्मीर, मोहम्‍मद रमजान पुत्र नूर मोहमद निवासी बधाल, सुरेंद्र पुत्र चुनी लाल निवासी पलजारा बाहली, हार किट्टा पुत्र कंवर सिंह निवासी दादरा थैली चक्टी, छेवांग छेरिंग पुत्र बलबीर सिंह निवासी पूह किन्नौर व बस का चालक जगदीश पुत्र माधो राम निवासी भरांजी कंडाघाट सोलन बताए गए हैं। इसके अलावा एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
हादसे में मारे गए यात्र‍ियों की सूची
रीता देवी 32 पत्नी कंवर सिंह दादरा थैली चक्टी, जितेंद्र कुमार 32 पुत्र नेत्र चंद निवासी किलबा किन्नौर, कमला देवी 60 पत्नी शोभा राम निवासी कंधार निचार किन्नौर, लीला देवी 39 पत्नी सुरेश निवासी क्याओ तहसील रामपुर, शांति देवी 25 पत्नी जिंद राम निवासी बरी निचार, सोनिका 4 पुत्री शिव राम निवासी बरी निचार, निशा 37 पत्नी विक्रांत निवासी चगांव किन्नौर, लीला देवी पत्नी छेरिंग दंडूप निवासी चगांव निचार, राजीव राणा 24 पुत्र दलीप निवासी मोरसू बड़सर, हमीरपुर, अन‍िल 26 पुत्र स्व यत्न नोरबू निवासी रोपा किन्नौर, सेवा राम 18 निवासी शाह धारगौरा, राम कृष्ण निवासी किन्नौर, छेरिंग निवासी किन्नौर, अरविंद कुमार निवासी गरेंज निचार किन्नौर, रीना कुमारी 26 पुत्री हुक्म सिंह निवासी सुंगरा निचार किन्नौर, ति‍लक राज पुत्र अच्छरू राम निवासी बालकानी डाकघर चांदल जमू कश्मीर, कौशल्या 21 पत्नी गोपाल सिंह निवासी तेंगलींग किन्नौर, सत्या पूत्नी बालक राम निवासी बली बछाड़ हमीरपुर, प्रताप 42 पुत्र जय लाल निवासी शाश्‍नी -टिक्कर रोहडू, राम कृष्ण 40 पुत्र रीतू राम निवासी तोंगी दलाश आनी, श्याम लाल 46 पुत्र दूधी राम निवासी दगदेर ारगा शिमला की सूचि प्राप्त हुई है। अन्य सात मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

रामपुर प्रशासन की ओर से घायलों और मृत्कों को दस-दस हाजर रूपए की राहत राशि दे दी गई है। इसके अलावा किनफेड किन्नौर के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी ने भी हादसे में मारे गए 28 लोगों और 8 घायलों को पांच-पांस हजार की राहत राशि दी है।

देखें तस्वीरें, हिमाचल में बस खाई में गिरी

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है।

वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि हिमाचल सरकार और कांग्रेस की स्थानीय इकाई हर संभव सहायता करेगी। 

हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने आज सुबह रामपुर में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति, उनकेे परिवारों के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री ने संवेदनाएं व्यक्त की। प्रोफेसर धूमल ने दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपील की है जो भी लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं उनको अतिशीघ्र अस्पताल में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी