सदन में मोदी, धूमल और सत्ती के नारे

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम के पार्षदों के शपथ समारोह में भाजपा पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता जय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 01:05 AM (IST)
सदन में मोदी, धूमल और सत्ती के नारे
सदन में मोदी, धूमल और सत्ती के नारे

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम के पार्षदों के शपथ समारोह में भाजपा पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे के साथ सदन में आए। करीब आधे घंटे तक सदन के भीतर नारेबाजी होती रही। इस दौरान मोदी-मोदी, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे सबसे अधिक लगे। लेकिन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नाम के नारे के अलावा किसी नेता का नारा नहीं लगा। पार्षदों ने भी प्रेम कुमार धूमल के नारे लगाए। इस दौरान माकपा और कांग्रेस के पार्षद मौजूद रहे। जैसे ही सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की तो विपक्षी पार्षदों ने सिर झुका लिए। इसी बीच कुछ पार्षदों ने स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज से नारे बंद करवाने को कहा। विधायक के कहने पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बंद की। लेकिन दिलचस्प बात है कि सदन के भीतर प्रदेश के सिर्फ दो ही नेताओं के नारे लगे। इसके अलावा किसी भी नेता के नारे नहीं लगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रचार के अंतिम जिन वार्डो में जनसभाएं की हैं उन वार्डो में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए हैं।

chat bot
आपका साथी