ट्रक हड़ताल : किसान खाद से महरूम

सुंदरनगर : ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी अब दिखने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 05:01 PM (IST)
ट्रक हड़ताल : किसान खाद से महरूम
ट्रक हड़ताल : किसान खाद से महरूम

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी अब दिखने लग पड़ा है। ट्रकों की हड़ताल जारी रहने से सबसे अधिक परेशानी का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। उपमंडल सुंदरनगर के किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। सरकारी डिपो में तो खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जबकि निजी दुकानों में भी यूरिया खाद गायब हो गई है।

किसानों में रमेश, सतीश, राजेश, उमेश, जितेंद्र, अन्नू, अमर, परमाराम, भूपेंद्र कुमार, भूप ¨सह व दर्शन लाल का कहना है कि पिछले दिनों से चली आ रही ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। आजकल धान और मक्की की खेती के लिए यूरिया खाद की बहुत जरूरत होती है। पिछले तीन दिन से खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कई किलोमीटर का सफर तय करके सुंदरनगर उपमंडल के मुख्यालय आकर खाद लेने के लिए आ रहे है तो खाद नहीं मिल पा रही है।

उधर, हिमाचल किसान यूनियन सुंदरनगर ब्लॉक प्रधान हेमराज शर्मा का कहना है कि किसानों को ट्रकों की हड़ताल होने से डिपो में यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की परेशानी का हल निकाला जाए। अगर यह हड़ताल आगे भी जारी रही तो किसानों को खाद मिलेगी ही नहीं, साथ ही अन्य वस्तुओं की कमी भी होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी