प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर ठग रही प्रदेश सरकार, कांग्रेस ने हथियाई सत्ता - जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर ठग कांग्रेस ने सत्ता हथियाई है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दस दिन के अंदर सभी गारंटियां पूरी करने का वादा किया था। अभी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 23 May 2023 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2023 08:04 PM (IST)
प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर ठग रही प्रदेश सरकार, कांग्रेस ने हथियाई सत्ता - जयराम ठाकुर
प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर ठग रही प्रदेश सरकार, कांग्रेस ने हथियाई सत्ता - जयराम ठाकुर

मंडी, जागरण संवाददाता : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर ठग कांग्रेस ने सत्ता हथियाई है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दस दिन के अंदर सभी गारंटियां पूरी करने का वादा किया था। अभी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।

प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला 

कांग्रेस नेता अब पांच वर्ष में गारंटी पूरी करने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने छह माह में प्रदेश की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को मंडी व सुंदरनगर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस नेता को भ्रष्टातार में लिप्त बताया

बकौल जयराम ठाकुर, सत्ता हथियाने के बाद जनता को भूल कर कांग्रेस नेता आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गए है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जनकल्याण से जुड़ी एक भी योजना लागू नहीं हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए छह माह के कार्यकाल में 6000 करोड़ का ऋण ले चुके हैं। प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से जनता में असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल बना है।

कांग्रेस ने 41 करोड़ का पहनाया अमलीजामा 

इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को अनेकों उपहार मिले हैं। इनका लाभ हिमाचल को प्रत्यक्ष रूप से मिला है। केंद्र सरकार ने लगभग 41,000 करोड़ से प्रदेश में फोरलेन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। एम्स और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान प्रदेश को देकर साबित किया है की हिमाचल वास्तव में उनका दूसरा घर है।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के बीच जोरदार तरीके से लेकर जाएं।

chat bot
आपका साथी