नेहरू के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

सुंदरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:38 PM (IST)
नेहरू के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता
नेहरू के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : जवाहर पार्क सुंदरनगर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नेहरू के बताए के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। ठाकुर ने कहा कि देश के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान है। इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इसके लिए तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अहम योगदान है। भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस ने देश हित में काम किया है। इस अवसर पर ब्लॉक सुंदरनगर अध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रदेश सचिव हीरा ¨सह ठाकुर, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष र¨वद्र, अरुण आर्य, निक्कू राम, जसवंत, विनीत, मदन, मधु, सुनीता, पदमा, संतराम, शंकर ¨सह, राजेश सेन, कपूर व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी