पुरानी पेंशन के लिए अगले माह से आंदोलन

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ अगल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:22 PM (IST)
पुरानी पेंशन के लिए अगले माह से आंदोलन
पुरानी पेंशन के लिए अगले माह से आंदोलन

जागरण संवाददाता, मंडी : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ अगले माह से आंदोलन छेड़ेगा। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो प्रदर्शन किए जाएंगे। यह फैसला वीरवार को मंडी में आयोजित महासंघ की राज्यस्तरीय बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने की। इस मौके पर मुख्य सलाहकार नरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

प्रदीप ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश के सभी ब्लॉक में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए शपथ लेंगे। छह अक्टूबर को प्रदेश के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके पश्चात फिर भी सरकार मांग पर ध्यान नहीं दिया तो 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में धरने दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन बंद कर रखी है जबकि सरकार में बैठे नेता लोग पेंशन ले रहे हैं। संगठन ने ठान लिया है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करवा करवा कर ही दम लेंगे। संगठन ब्लॉक से राज्यस्तर पर पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है। लगातार कर्मचारी संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। एक राज्य में दो विधान चल रहे हैं सरकार में बैठे नेता लोग पेंशन ले रहे हैं, जबकि सरकार की रीढ़ कहे जाने वाली कर्मचारी इससे वंचित हैं। अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ, कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, महिला विग अध्यक्ष सुनेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता चौहान, उपाध्यक्ष मोनिका राणा, महासचिव ज्योतिका मेहरा, जिला कांगड़ा प्रधान राजिदर, मंडी के प्रधान लेखराज, बिलासपुर से राजेंद्र, जिला शिमला से विशाल शर्मा, हमीरपुर से राकेश, कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगननाथ, चंबा के पूर्व अध्यक्ष अमित जरियाल, जावेद इकबाल, सुभाष शर्मा, पंकज शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी