गुलाब सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह ठाकुर की मंगलवार शा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:24 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:24 PM (IST)
गुलाब सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती
गुलाब सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह ठाकुर की मंगलवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गुलाब सिंह ठाकुर की बहू मेघना ठाकुर व बेटे सोमेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसएमओ उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुलाब सिंह ठाकुर का दूरभाष से हाल जाना है। एसएमओ रोशन लाल कौंडल ने बताया कि पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का शुगर का सतर बढ़ गया था इसलिए उन्हें दाखिल करना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी