करसोग के डायमंड, थुनाग के रेड जून सेब की मंडी में दस्तक

मंडी जिले के अरली वैरायटी के सेब ने मंडी में दस्तक दे दी है। अभी अरली वैरायटी का रेड जून व डायमंड सेब सोलन फल मंडी भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:14 AM (IST)
करसोग के डायमंड, थुनाग के रेड जून सेब की मंडी में दस्तक
करसोग के डायमंड, थुनाग के रेड जून सेब की मंडी में दस्तक

गगन सिंह ठाकुर, थुनाग

मंडी जिले के अरली वैरायटी के सेब ने मंडी में दस्तक दे दी है। सेब का साइज छोटा होने की वजह से उम्मीद के मुताबिक दाम न मिलने से बागवान थोड़े मायूस हैं। मंगलवार को सराजघाटी के बगस्याड़ से रेड जून वैरायटी का 150 पेटी सेब सोलन फल मंडी में भेजा गया। करसोग से भी डायमंड वैरायटी किस्म का सेब मंडी में भेजा गया।

सोलन फल मंडी से आए आढ़तियों ने बताया कि अभी सेब लो हाइट से निकलना शुरू हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा। सोलन मंडी में सेब का भाव अच्छा नहीं रहा व सेब लेकर आए बागवान भी नाखुश नजर आए। इस बार 25 किलो की पेटी 400 से लेकर 700 तक ही बिकी। बागवान मणिचंद ने बताया कि अरली वैरायटी के सेब के दाम अच्छे नहीं मिले हैं। इसका कारण अभी व्यापारियों का न आना भी है। यह सेब साइज में छोटा होता है इसलिए भी इसका दाम 500 से 900 रुपये तक जाता था, लेकिन इस बार यह और कम हो गया है। बागवान तपेन्द्र सिंह ठाकुर व ओम प्रकाश ने बताया कि आने वाले सप्ताह में डाइनमैन का तुड़ान भी शुरू होगा जो कि रेड जून से कही महंगा बिकता है। सेब तुड़ान शुरू होने के साथ ही अब बागवानों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में उनको सेब के बेहतर दाम मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी